
Notified by email when this product becomes available
- Description
Chakra : Srishti Ki Rahasyamayi Laya-Dr. Sheetal Chauhan
About the Products:
चक्र: सृष्टि की रहस्यमयी लय' जीवन, प्रकृति और ब्रह्मांड के उन सत्यों को सामने लाती है, जिन्हें हम रोज देखते तो हैं, पर अकसर समझ नहीं पाते। हर जगह चक्र-ही-चक्र है- दिन-रात का आना-जाना, ऋतुओं का बदलना, जन्म और मृत्यु का क्रम। यह सब हमें बताता है कि हर अंत किसी नई शुरुआत की ओर ले जाता है। यह पुस्तक पाठकों को यह सोचने के लिए प्रेरित करती है कि हम भी इस अनंत लय का हिस्सा हैं। जब हम इस सत्य को स्वीकारते हैं, तो जीवन के उतार-चढ़ाव सरल लगने लगते हैं। यहाँ चक्र केवल दार्शनिक विचार नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक व्यावहारिक दृष्टिकोण है, जो हमें संतुलन, शांति और नई दृष्टि प्रदान करता है। यह पुस्तक हर उस पाठक के लिए है, जो प्रकृति और जीवन के रहस्यों को सहज भाषा में समझना चाहता है और हर बदलाव में एक नई शुरुआत देखने की कला सीखना चाहता है।
Language: Hindi
Page No: 144
Legal Disclaimer: Product images are for illustrative purposes only. Images/packaging/ labels may vary from time to time due to changes made by the manufacturer's manufacturing batch and location.
