
Notified by email when this product becomes available
- Description
1000 Madhya Pradesh Prashnottari (Madhya Pradesh Quiz Book In Hindi) Madhya Pradesh General Knowledge-Anil Kumar
About the Products:
मध्य प्रदेश का इतिहास बहुत पुराना है। यह भारत का दूसरा सबसे विशाल राज्य है। यह पश्चिमोत्तर में राजस्थान, उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर में बिहार, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र और पश्चिम में गुजरात राज्यों से घिरा हुआ है। जैसा कि इसके नाम से अर्थबोध होता है—मध्य का अर्थ ‘केंद्र’ और प्रदेश का अर्थ ‘क्षेत्र’ या ‘राज्य’। यह भारत की हृदयस्थली है। मध्य प्रदेश में कुछ सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण प्रायद्वीपीय नदियों का उद्गम होता है—नर्मदा, ताप्ती (तापी), महानदी और वेनगंगा (गोदावरी की सहायक नदी)। यहाँ की अर्थव्यवस्था का आधार कृषि है। यहाँ कोयले की बड़ी खानें, लौह अयस्क, मैंगनीज, बॉक्साइट, चूना-पत्थर डोलोमाइट, ताँबा, अग्निसह्य मिट्टी और चीनी मिट्टी के महत्त्वपूर्ण भंडार हैं। पन्ना में हीरे की खानें विशेष महत्त्व रखती हैं। यहाँ अनेक मंदिर, किले व गुफाएँ हैं। महू के समीप बौद्ध संबंधी बाघ गुफाएँ विशेष उल्लेखनीय हैं। श्रृंगारिक कला के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध खजुराहो के मंदिर छतरपुर जिले में स्थित हैं। ‘1000 मध्य प्रदेश प्रश्नोत्तरी’ में मध्य प्रदेश के इतिहास, कला-संस्कृति, खान-पान तथा सामाजिक-सांस्कृतिक प्रसंगों को बड़े रोचक और आकर्षक ढंग से प्रश्नोत्तर रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक पाठकों और शोधार्थियों के लिए समान रूप से उपयोगी।
Language: Hindi
Page No: 152
Legal Disclaimer: Product images are for illustrative purposes only. Images/packaging/ labels may vary from time to time due to changes made by the manufacturer's manufacturing batch and location.
